विपक्ष के हंगामे के कारण सदन फिर स्थगित
नई दिल्ली, 25 जुलाई -लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। कुछ विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राजद विधायक ने कहा कि तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में विपक्ष का आचरण निंदनीय है। सीएम और डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से लोकतंत्र शर्मशार हुआ है। यह अन्याय है। इनलोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया। यह लोग ने विधानसभा के सत्र चलने नहीं देना चाहते हैं। इधर, हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दी।
#विपक्ष