विवेक विहार घटना पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान 

नई दिल्ली, 27 मई - विवेक विहार घटना पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "... मार्च 2021 में इस अस्पताल की मंजूरी नहीं दी जा रही थी। लेकिन उस समय के चिकित्सा अधीक्षक RN दास ने जान बूझकर इसकी फाइल को आगे बढ़ाया। उस अस्पताल में 5 बेड की क्षमता थी अनुमति 10 बेड की दी गई, बच्चे निकले 12 इससे ज्यादा भी हो सकते हैं... स्वास्थय मंत्री, OSD और अरविंद केजरीवाल इसके पीछे हैं। ये बच्चों की हत्या है जिनके जिम्मेदार ये लोग हैं। अरविंद केजरीवाल नौटंकीबाज हैं। पूरे प्रचार में उनकी तबीयत ठीक थी भीषण गर्मी में भी वे प्रचार कर रहे थे और अभी भी पंजाब के प्रचार में हैं। अंतरिम बेल की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर कर दी नई-नई बीमारियां बताई जा रही है। अगर आपको बीमारियां थी तो सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। न्यायिक हिरासत में इलाज नहीं होता है क्या? जानबूझ कर ये कर रहे हैं।