दसूहा में दोपहर 3 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ 

दसूहा (इन्द्रजीत शर्मा), 1 जून - लोकसभा होशियारपुर चुनाव क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र दसूहा- 40 में दोपहर 3 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शाम 6 बजे तक 52 से 55 प्रतिशत के बीच मतदान होने का अनुमान। वहीँ भीषण गर्मी में पोलिंग बूथ नं 60  नगर परिषद दफ्तर दसूहा में बूथ सुपरवाइज़र गुरचरण सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें सिविल हॉस्पिटल दसूहा में भर्ती  करवाया गया।