दिल्ली में जल संकट के बीच दिलीप पांडे ने सी.आर. पाटिल को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 15 जून- दिल्ली में जल संकट के बीच दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र लिखकर दिल्ली को अधिक पानी उपलब्ध कराने के लिए उत्तर भारतीय राज्यों के साथ समन्वय की मांग की है। उन्होंने दिल्ली के विधायकों की ओर से बैठक का भी अनुरोध किया है।