"बस दुर्घटना दुखद है", रुद्रप्रयाग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 16 जून - रुद्रप्रयाग दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "बस दुर्घटना दुखद है। कल मैं स्वयं ऋषिकेश गया था और घायलों का हाल जाना। घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस तरह की घटना भविष्य में न हों इसके लिए हमारे परिवहन विभाग को भी ज़रूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।"