डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर गोंडा SP विनीत जायसवाल का ब्यान 

गोंडा, उत्तर प्रदेश, 18 जुलाई - डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर गोंडा SP विनीत जायसवाल ने बताया, "...पुलिस व रेलवे द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इन डिब्बों की अच्छे से जांच कर ली गई है, अब यहां कोई नहीं फंसा है। प्रशासन की पूरी टीम, RTO, जिलाधिकारी यहां मौजूद हैं। यहां से 3-4 बस में लोगों को सुरक्षित भेजा गया है, अन्य बसों के माध्यम से भी लोगों को स्टेशन या सुरक्षित स्थान तक भेजा जा रहा है।"