केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया 

नई दिल्ली, 25 जुलाई - केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "पूरे देश में किसी राज्य को कुछ नहीं दिया। बिहार और आंध्र प्रदेश को भी कुछ नहीं मिला है क्योंकि बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने की बात की गई थी। दरअसल उन्होंने अपने गठबंधन दलों को खुश करने की कोशिश की लेकिन उनको भी कुछ नहीं मिल पाया है।