कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की 

नई दिल्ली, 6 सितम्बर - कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, विनेश फोगाट जुलाना से और भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान होडल से चुनाव लड़ेंगे।