मल्लिकार्जुन खरगे ने की  PCC अध्यक्ष और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक 


नई दिल्ली, 13 अगस्त - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने AICC मुख्यालय में सभी महासचिवों, PCC अध्यक्ष और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया, "हमें पार्टी को कैसे मजबूत करना है। जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं उनमें हमें क्या ध्यान में रखना है, इस संबंध में दिशानिर्देश आज बैठक में दिए गए हैं।"