त्रिपुरा में बाढ़ से 22 की मौत, 65 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में पहुंचे

नई दिल्ली, 23 अगस्त- त्रिपुरा में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लापता हैं। बुनियादी ढांचे, फसलों और पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है। राज्य में 65400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ के कारण करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। केंद्र ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा के लिए 40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है।