कांगो गणराज्य में मंकीपॉक्स का कहर, अब तक 610 लोगों की मौत

कांगो, 28 अगस्त - कांगो गणराज्य में मंकीपॉक्स का कहर भीषण होता जा रहा है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने कहा है कि कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (डीआरसी) में मंकीपॉक्स के कारण अब तक कम से कम 610 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में अब तक 17,801 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने लोगों से सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के बारे में अपील की है और इसके साथ ही उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने को कहा है।