पीएम मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आ रहे- नायब सिंह सैनी 

कुरूक्षेत्र, 10 सितम्बर - हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा की जनता से मुझे बहुत आर्शीवाद मिल रहा है। एक बात तय है कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार 8 अक्टूबर के बाद बहुत बड़ी बहुमत से तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। पीएम मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा और फले-फूले ऐसा आर्शीवाद पीएम मोदी का मिलेगा और हम उनका यहां भव्य स्वागत करेंगे।