हरियाणा में चुनाव जीतकर खजाना खाली करना चाहती है कांग्रेस - पीएम मोदी

कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 14 सितंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों में कांग्रेस को मौका दिया, वे पछता रहे हैं। कांग्रेस के झूठ ने कर्नाटक और तेलंगाना को भी नहीं छोड़ा। कर्नाटक में भारी अराजकता है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। वहां कांग्रेस सरकार आने के बाद विकास कार्य ठप हो गए हैं, निवेश और नौकरियों में कमी आई है। इनकी की एक ही नीति है- चुनाव जीतकर खजाना खाली करना। उन्होंने जो किया है, हरियाणा की जनता को ऐसी पार्टियों को अपने पास नहीं आने देना चाहिए।