हर संस्था या धार्मिक संस्था में पारदर्शिता ज़रूरी है - विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 23 सितम्बर - हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड पर कहा कि समय रहते सभी संस्थाओं में सुधार लाए जाने चाहिए। प्रदेश में जिस तरह का माहौल बना है, उसे सही करना हम सबकी जिम्मेदारी है और हम उसके लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।  हर संस्था या धार्मिक संस्था में पारदर्शिता जरूरी है, हमने इस दृष्टि से कहा है कि सुधार लाकर पारदर्शिता आनी चाहिए ताकि लोगों को हर चीज की जानकारी हो, चाहे वो वित्तीय रिकॉर्ड हो या फिर जमीन का रिकॉर्ड, ताकि प्रदेश में माहौल खराब करने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें ठीक किया जा सके।