भाजपा की जन आश्रीवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

रादौर (कुलदीप सैनी), 25 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आ रही है, सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अब मैदान में स्टार प्रचारक भी उतर आए है। इसी कड़ी में रादौर में भाजपा द्वारा प्रत्याशी श्यामसिंह राणा के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से जहां कांग्रेस पर निशाना साधा, वही पिछले दस वर्ष के सरकार के शासन के विकास कार्यों और योजनाओं का जमकर बखान किया। वही मुख्यमंत्री ने मंच से ही किसानों की मांग पर धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी एलान किया। मंच से सम्बोधन में सीएम नायब सैनी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की भरष्टचार की निति का खुद उनके ही नेता अब पोल खोल रहे है। वहीं दूसरी और भाजपा शासन में मैरिट के आधार पर नौकरियां दी गई है। वही अग्निवीर योजना को लेकर एक बार मंच से सीएम ने साफ़ कर दिया की हरियाणा के अग्निवीर को नौकरी दी जाएगी, जिसका हवाला उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र का भी दिया। वही रैली स्थल पर पंहुचने से पहले ही धान की सरकारी खरीद शुरू कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा हैलीपेड पर ही एक मांगपत्र भी उन्हें सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही अधिकारीयों को धान की सरकारी खरीद शुरू करने का भी ऐलान किया।