पीएम मोदी नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

नई दिल्ली, 26 सितम्बर - नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरियाणा के कार्यकर्ता चाहे पुरानी पीढ़ी के हों या नई पीढ़ी के, उनकी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। इतना ही नहीं, उनका हसमुख स्वभाव, गंभीर से गंभीर बात को भी बहुत ही समझदारी, तर्क और मजाकिया लहजे में कहने की क्षमता। यह सब हरियाणा से ही सीखा जा सकता है।"