आज का भारत संभावनाओं के अंनत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है- पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है। 21 वीं सदी का भारत कैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अनुसंधान को प्रथामिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। आज का भारत संभावनाओं के अंनत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं। ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। आज ही देश के लिए 'अर्का और आरुणिक' नाम से 2 हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है। आज जिन तीन सुपर कंप्यूटर का लोकार्पण हुआ है। भौतिक विज्ञान से लेकर भू - विज्ञान औरब्रह्मांड विज्ञान तक ये उन्नत अनुसंधान में मदद करेंगे। ये वो क्षेत्र हैं, जिनमें आज का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जगत, भविष्य की दुनिया को देख रहा है।