रतन टाटा विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति थे - अमित शाह

दिल्ली, 10 अक्टूबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी का कल निधन हो गया, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। रतन टाटा भारतीय जगत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति थे। टाटा समूह का नेतृत्व करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है लेकिन उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व उस समय संभाला जब टाटा समूह को कई बदलावों की ज़रूरत थी। टाटा समूह भारतीय उद्योग जगत में एक ध्रुव धारा है, इसमें रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है। आज रतन टाटा हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे जो विरासत छोड़कर जा रहे हैं वह लंबे समय तक देश के लिए मार्गदर्शक रहेगी। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।