बच्चो आओ, कुछ जानें
ग्रैंडमास्टर शब्द चैस (शतरंज) खेल से संबंधित होता है।
* एल.बी.डब्ल्यू. शब्द क्रिकेट के खेल से संबंधित है?
* विटामिन ‘ए’ सबसे अधिक गाजर में होता है।
* स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा बैंक है।
* दीन-ए-इलाही धर्म अकबर बादशाह ने चलाया था।
* नेता जी सुभाष चंद्र बोस नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ज़िला पटियाला में है।
* भारत में गलवान घाटी पूर्वी लद्दाख में है।
* हिमाचल प्रदेश राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटें है।
* भारत के पहले चीफ ऑफ डिफैंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत बने थे।
* सूर्य की किरनों से हमें विटामिन ‘डी’ मिलता है।
* मानवीय विकास के दो बड़े साधन ‘विद्या’ और ‘स्वास्थ्य’ माने जाते हैं।
* पंजाब राज्य में 6 ज़िले सीमावर्ती पट्टी के साथ जुड़ते हैं।
* पंजाब में अंतिम 23वां ज़िला मालेरकोटला बना।
* पंजाबी बोली के मुख्य उच्चारण अंग कंठ, तालू, नाक, जीभ, दांत और होंठ हैं।
* बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को मनाया जाता है।
* यूनैस्को द्वारा पहली बार सन् 1995 में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया।
* पंजाब में शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् का मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में है।
* सन् 2022 का फीफा फुटबाल विश्व कप अर्जेंटीना ने जीता था।
* पाकिस्तान का लाहौर शहर रावी दरिया के किनारे पर स्थित है।
* सूफी फकीर साईं मीयां मीर जी लाहौर के रहने वाले थे।
* पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री ज़िला संगरूर से हैं।
* आगामी लोकसभा चुनाव सन् 2024 में होंगे।
* 1947 के बटवारे से पहले पंजाब का केंद्रीय शहर लाहौर था।