भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत
नागपुर, 6 फरवरी - भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला महाराष्ट्र के नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। मैच में हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल का वनडे डेब्यू हुआ है। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये बाइलेट्रल सीरीज दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर है। वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर वनडे मैच खेलते दिख रहे हैं, जो भारत की मेजबानी में खेले गए पिछले वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

