साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर, 21 जून (इंटरनेशनल)- साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया। रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए मारिजान कैप ने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई। वहीं, भारत के लिए श्री चरनी ने तीन विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया।

 
#साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया