2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है बिहार की जनता - तेजस्वी यादव
पटना, 27 फरवरी - RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, भाजपा में कुछ अंदरूनी मामला रहा होगा तो विस्तार हुआ है। ये आखिरी बार है जब नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार कर रहे हैं, ये मौका दोबारा नहीं आने वाला है। बिहार की जनता 2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमें मौका मिलेगा। नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अब वे बिहार चलाने लायक सक्षम नहीं रहेंगे, वे थके हुए हैं। उनके पास न विजन है, न रोडमैप है, वे वही पुरानी योजनाएं चला रहे हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 20 साल मौका दिया लेकिन अब जनता कह रही है कि बस बहुत हुआ।
#2025 में NDA मुक्त सरकार बनाने जा रही है बिहार की जनता - तेजस्वी यादव