किसानों पर कोई आपत्ति आएगी तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी - राजा वड़िंग

दिल्ली, 19 मार्च - पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कहा कि केंद्र हमेशा किसान को अलग करने की बात करता है। जो आज का घटनाक्रम है, बैठक करने के बाद जब किसान बाहर आए तो पंजाब की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। केंद्र सरकार और AAP दोनों मिलकर पंजाब के किसान को अलग करना चाहते हैं। राज्य सरकार और भाजपा सरकार आज पंजाब के किसान के साथ धोखा कर रही है। हर चीज का बातचीत से हल किया जा सकता है, अगर किसानों पर कोई आपत्ति आएगी तो सबसे पहले कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी होगी।

#किसानों पर कोई आपत्ति आएगी तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी - राजा वड़िंग