साजिश के तहत किया जा रहा किसानों पर हमला - चरणजीत सिंह चन्नी

दिल्ली, 19 मार्च - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कहा कि आज पंजाब के किसानों के ऊपर, पंजाब के ऊपर एक बड़ी मुसीबत का दिन है। एक साजिश के तहत किसानों पर हमला किया जा रहा है। पंजाब ही नहीं पूरी किसानी पर आज बहुत बड़ा हमला होने जा रहा है। आज बैठक थी, जिसमें कहा गया कि 4 मई को बात की जाएगी और पीछे से हमला कर दिया गया। रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने रोका हुआ है। वे (किसान) तो दिल्ली आना चाहते हैं। जिस काले दिन से पंजाब निकलकर बाहर आया था आज फिर उसी भट्टी में किसान और पंजाब को झोंकने की तैयारी की जा रही है।

#साजिश के तहत किया जा रहा किसानों पर हमला - चरणजीत सिंह चन्नी