IPL 2025 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा
चेन्नई, 23 मार्च - आज आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई को तीसरा झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। इससे पहले खलील अहमद ने मुंबई की सलामी जोड़ी (रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन) को पवेलियन भेजा था। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 44/3 है।
#IPL 2025 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा