रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को किया संबोधित

नई दिल्ली, 29 मार्च - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अनेक महिलाओं ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जमकर संघर्ष किया था। जब पुरुष जेल में थे, तब महिलाओं ने मोर्चा संभाला था। सच्चाई यह है कि महिलाओं की ही भागीदारी ने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलने का काम किया था। यह साल संविधान के अमृत महोत्सव के रूप में सारे देश में मनाया जा रहा है। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि 1950 में लागू हुए भारतीय संविधान के निर्माण में 389 लोग जुड़े थे और इनमें 15 महिलाएं थी। 

#रक्षा मंत्री
# राजनाथ सिंह
# जनसभा