महाराष्ट्र के बीड की मस्जिद में धमाका, दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, 30 मार्च - महाराष्ट्र के बीड ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ईद से एक दिन पहले एक मस्जिद में धमाका हुआ है। धमाका मस्जिद में रखी गईं जेलेटिन की छड़ों से हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि मस्जिद गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में है। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। इसने कहा कि इस विस्फोट से इमारत का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। अधिकारियों ने कहा कि गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
#महाराष्ट्र
# बीड
# मस्जिद
# धमाका