2028 तक हम दुनिया की तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे - ज्योतिरादित्य सिंधिया
गुना (मध्य प्रदेश), 9 अप्रैल - अमेरिकी टैरिफ प्रभावों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ रहा है, बल्कि वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है 2028 तक हम दुनिया की तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। आज 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब हमारी अर्थव्यवस्था है जो 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। जो भारत पर टैरिफ लगे हुए उसके आधार दूसरे देशों के तुलना में भारत ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गया है। भारत के उत्पादन की मांग विश्वव्यापक है।
#2028 तक हम दुनिया की तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे - ज्योतिरादित्य सिंधिया