अब जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति चलेगी- विजय कुमार सिन्हा
समस्तीपुर (बिहार), 28 अप्रैल - बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में आगामी चुनाव पर कहा, "जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए मन बनाकर बैठी है कि अब जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति चलेगी। महागठबंधन अपने कर्मों से अपने भविष्य को तय कर रहा है। जातीय जहर के कारण बिहारी शब्द अपमानित हुआ है।
#राजनीति
# विजय कुमार सिन्हा