पंजाब सिविल सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द
बटाला, 9 मई (सतिंदर सिंह) – पंजाब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक पत्र जारी कर कहा है कि मौजूदा हालात और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर पंजाब सिविल सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मंजूर छुट्टियां (मातृत्व अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश और मेडिकल आधार पर छुट्टी को छोड़कर) तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। ये आदेश 31 मई 2025 तक लागू किए गए हैं तथा कहा गया है कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए।
#पंजाब सिविल सचिवालय
# अधिकारियों
# कर्मचारियों