दिल्ली-एनीआर में पांच दिन बारिश की संभावना


नई दिल्ली,20 मई -  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली में 20 से 25 मई तक बारिश की संभावना है। ऐसे में रविवार तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से बहुत हल्की बारिश से साथ और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पारा गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 21 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव हो सकता है। सुबह के समय उत्तर पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चल सकती हैं और धीरे-धीर कम होते हुए शाम तक इनकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है।

#दिल्ली-एनीआर