'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, यह न्याय का नया संकल्प है - बांसुरी स्वराज
किंशासा (कांगो), 25 मई - भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं था बल्कि यह न्याय का नया संकल्प है जो भारत ने विश्व के सामने प्रस्तुत किया है। यह कहा गया है कि लहू और पानी एक साथ नहीं बहेगा। यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहले UAE गया और अब पश्चिमी अफ्रीका के विभिन्न देशों में जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग पार्टी के सदस्य हैं। इसमें लोग भारत का पक्ष विश्व के समक्ष रखने राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर आए हैं।
#'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक सैन्य अभियान नहीं था
# यह न्याय का नया संकल्प है - बांसुरी स्वराज