आज पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है - राजनाथ सिंह

दिल्ली, 29 मई - CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल दिखाई दे रहा है। जगह जगह संघर्ष चल रहे हैं। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आज की अंतर्राष्ट्रीय अनिश्चितता का मूल कारण विश्वास में कमी है। इसके विपरीत, अगर हम अपने देश को देखें, तो हमारी कोशिश रही है कि देश के भीतर विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और आर्थिक क्षेत्रों के बीच विश्वास का एक मजबूत माहौल बने। इन प्रयासों से हमने अभूतपूर्व कामयाबी हासिल की है। 

#आज पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है - राजनाथ सिंह