लेह जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी ,दिल्ली लौटा 


नई दिल्ली, 19 जून - लेह जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को दिल्ली लौटा दिया गया। उड़ान संख्या 6ई2006 विमान दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। बाद में इसकी दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। 

#दिल्ली लौटा