डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर फायरिंग के मामले पर DSP रमनदीप सिंह का बयान
मोगा (पंजाब), 10 जुलाई - अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर फायरिंग के मामले पर DSP मोगा रमनदीप सिंह ने बताया, "मामले में हमें बड़ी सफलता मिली है। 3 आरोपियों को रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ की गई। उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर जिस व्यक्ति ने इन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे उसे आज गिरफ़्तार किया गया है। अब तक 5 गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं। 4 हथियार बरामद हुए हैं। आगे की जांच जारी है।
#डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज
# DSP रमनदीप सिंह