नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर कैंट स्टेशन में मिला ठहराव

जालंधर, 10 जुलाई - बड़े लम्बे समय से जालंधर वासियों की यह मांग थी की नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर स्टेशन पर ठहराव दिया जाए ताकि  जालंधर व इसके आस पास  होशियारपुर, नकोदर , कपूरथला समेत के श्रद्धलुओं  को कम समय मे श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने का लाभ प्राप्त हो जो की आज पुरा हुया रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र जारी किया गया जिसमे गाड़ी संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा व 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब  जालंधर कैंट स्टेशन रुक कर जाएगी। 
गाड़ी संख्या 22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जालंधर कैंट स्टेशन पर 10:04 आगमन करेगी व 10:06 पर प्रस्थान करेगी और गाड़ी संख्या 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब  जालंधर कैंट स्टेशन पर 18:51 बजे पर आगमन करेगी व 18:53 बजे पर प्रस्थान करेगी। 
जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 22439 जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर 05 मिनट देरी से पहुंचेगी व
गाड़ी संख्या 22440 शानेवाल स्टेशन (इंटरचेंज पॉइंट) पर अम्बाला डिवीजन पर 05 मिनट देरी से आएगी। ठहराव के प्रावधान के बाद ट्रेन 22439/22440 के समय को जम्मू डिवीजन और अम्बाला डिवीजन को समय-सारिणी मे समय बदलना पढ़ेगा। 

#नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
# जालंधर कैंट स्टेशन