लहरिया उत्सव का कार्यक्रम शामिल हुईं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

जयपुर (राजस्थान), 15 जुलाई - राजस्थान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जयपुर में लहरिया उत्सव का कार्यक्रम रखा है और मैं यहां आई हूं, मेरी सभी मातृशक्तियां बहुत बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुई हैं, बहुत अच्छा लगा। कई प्रस्तुतियां भी दी गईं। हमारे राज्य की संस्कृति, हमारे त्योहार को जिस तरह से हमारे राजस्थान की महिलाएं इसे धूमधाम से मनाती हैं और इसे आगे बढ़ाने का काम करती हैं क्योंकि नई पीढ़ी तभी सीखेगी जब वे घर पर इस त्योहार को मनाते देखेंगे। हमारी माता लहरिया पहन रही हैं, तीज की पूजा कर रही हैं, तीज आने वाला है यह राजस्थान का बहुत बड़ा त्योहार है। इस त्योहार में भी हमारी माताओं और बहनों की पूरी भागीदारी रहती है। यह हमारी संस्कृति है, हमारी विरासत है। हम सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए और इसमें हमेशा महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

#लहरिया उत्सव का कार्यक्रम शामिल हुईं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी