उत्तर प्रदेश: साइबर टावर का छज्जा गिरने से युवक की मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 25 जुलाई - विभूतिखंड इलाके में साइबर टावर का छज्जा गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिचित से मिलने बिल्डिंग में आया था। वहां पर छज्जे का निर्माण चल रहा था। जो भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
#उत्तर प्रदेश
# साइबर टावर