जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में आई कमी, 3 मरीजों की मौ.त

जालंधर, 27 जुलाई - पंजाब के जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक कमी आ गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई की कमी आने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ विनय आनंद ने बताया कि अस्पताल में 3 मरीजों की मौत हुई है।
SMO ने माना कि ऑक्सीजन की सप्लाई में कुछ समय के लिए कमी ज़रूर आई थी जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। डॉक्टर का मानना है कि तीनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है तीनों मैरिज अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त थे जिसमें से एक स्नेक बाइट का मरीज था और एक टीबी का मरीज शामिल था। वहीं दूसरी और मृतक के परिजन का कहना है कि उनका उनका मैरिज रिकवर कर रहा था 2 दिन से उनकी सेहत में सुधार हो गया था। लेकिन आज शाम 7:00 अचानक मशीन बंद होने के कारण उनके मरीज को सांस लेने की दिक्कत हुई। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

#जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में आई कमी
# 3 मरीजों की मौ.त