प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 2 अगस्त - उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा और यमुना नदियों का लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। 

#प्रयागराज
# गंगा
# यमुना
# जलस्तर
# बाढ़
# पानी