यमुना नदी का जलस्तर बढने से गांवों में घुसा पानी, डीएम ने लिया हालात का जायजा

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 1 अगस्त - उत्तर भारत में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने से पानी ओवरफ्लो होकर गांवों में घुसने लगा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए कानपुर के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। गांव वाले इस पानी से इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की है और उसी का उपयोग कर रहे हैं। यह मंजर लोगों की चिंता को और बढ़ा रहा है।

#यमुना नदी