चित्रकूट में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी 

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 4 अगस्त - चित्रकूट में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
ADM उमेश चंद्र निगम ने कहा, "यहां दो नदी हैं- यमुना और मंदाकिनी नदी। मंदाकिनी नदी का जलस्तर कल नीचे गया था लेकिन आज फिर बढ़ना शुरू हुआ। इस समय वो स्थिर है। यमुना नदी का जलस्तर भी नीचे जा रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में जलस्तर और नीचे जाएगा...कुछ गांव प्रभावित हुए हैं, वहां पानी घुस गया है लेकिन ज्यादा समस्या नहीं है। कुछ लोगों को रेस्क्यू करके उन्हें शिफ्ट किया गया है। उनके लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। 

#चित्रकूट
# भारी बारिश