सतना के कलेक्टर ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
चित्रकूट (मध्य प्रदेश), 18 जुलाई - मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा खराब हालात चित्रकूट में हैं, जहां एक सप्ताह से बाढ़ का संकट बना हुआ है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है और वे घरों के बाहर रहने को मजबूर हैं। बारिश की भयावहता अब साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी हैं। अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों से मिल रहे हैं। सतना के कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि जल्द ही राहत और आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी।
#सतना
# चित्रकूट
# बाढ़