भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है- PM मोदी

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), 18 जुलाई - दुर्गापुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "दुर्गापुर स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रम शक्ति का भी बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है। आज इसी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर हमें मिला है।  आज यहां 5400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये परियोजनाएं यहां कि कनेक्टिविटी को सशक्त करेंगी। यहां गैस बेस्ड इकोनॉमी को बल मिलेगा। ये परियोजनाएं 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' के मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल के आगे बढ़ने में मदद करेंगी। 

आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है। इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसमें सोशल, फिजिकल और डिजिटल हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर है।"

#भारत
# दुर्गापुर
# PM मोदी