मुंबई में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबागचा राजा पंडाल में गणपति के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु


मुंबई,2 सितंबर, गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में बड़े धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल यह त्योहार महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के कई राज्यों और विदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। खासकर, महाराष्ट्र में गणेश पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। हर घर में प्रतिमा स्थापित की जाती है। मुंबई में लालबागचा राजा पंडाल में गणपति के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं,जहां श्रद्धालु भगवान का पूजा- अर्चना करते हुए नजर आ रहे है। 

#मुंबई