दिल्ली में यमुना नदी के बाढ़ का पानी वासुदेव घाट क्षेत्र तक पहुंचा
दिल्ली, 2 सितंबर - दिल्ली में बारिश का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। पूरा इलाका पानी-पानी हो गया है। भारी बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी इतना बढ़ गया है कि यमुना नदी के बाढ़ का पानी वासुदेव घाट क्षेत्र तक पहुंच गया है। हर तरफ पानी भरा है। वहीं, जलभराव को रोकने के लिए घाटों पर रेत की बोरियां रखी जा रही है ताकि पानी आगे तक ना पहुंचे और वहीं थम जाएं।
#दिल्ली
# यमुना नदी
# बाढ़
# पानी
# वासुदेव घाट