दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचा, बाढ़ का खतरा मंडराया
दिल्ली ,26 अगस्त : दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। यमुना नदी में बढ़ता जलस्तर एक बार फिर चिंता का कारण बन गया है। दिल्ली और आसपास के राज्यों में हुई भारी बारिश के अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के बांधों से छोड़े गए पानी की वजह से भी यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ये वीडियो पुराने यमुना पुल से है, जहां यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
#दिल्ली में यमुना