मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में हो रहा सुधार - फोर्टिस अस्पताल
मोहाली, 5 सितंबर - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर, उनकी जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है और उनके पल्स रेट में सुधार हुआ है। हमारी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान
# फोर्टिस अस्पताल