भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की करेंगे मदद 

जालंधर, 8 सितंबर - भारतीय हॉकी टीम पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे आएगी। ओलंपियन खिलाड़ी मंदीप सिंह ने कहा कि सभी हॉकी खिलाड़ी विचार-विमर्श के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे और किसी एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करेंगे। ओलंपियन खिलाड़ी मंदीप सिंह ने कहा कि 8 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप जीतकर हॉकी विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मंदीप सिंह ने कहा कि जब एशिया कप टूर्नामेंट चल रहा था, तब उन्हें सोशल मीडिया पर खबरों के माध्यम से पंजाब में आई बाढ़ की जानकारी मिल रही थी और सभी खिलाड़ी पंजाब के हालात को महसूस कर रहे थे।

#भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की करेंगे मदद