शिवराज सिंह चौहान ने शारदा माता मंदिर पहुंचकर किए दर्शन
मैहर (मध्य प्रदेश), 11 सितंबर - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शारदा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ज़िले के साथ-साथ विकास के कामों के लिए अलग-अलग कार्यालय खुलने का काम भी प्रारंभ हो रहा है। मैहर का विकास भविष्य में अभूतपूर्व होगा। खेती के दृष्टि से जितने नए प्रयोग देश में हो सकते हैं, सब करने का प्रयत्न कर रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान फिर 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रारंभ होगा। सभी के लिए खुशखबरी है कि GST की दरें नवरात्रि के पहले दिन से ही कम होंगी। खेती में सभी को लाभ होगा। मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभारी हूं कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता हमें स्वीकार्य नहीं है। राष्ट्र का हित हमारे लिए सर्वोपरि है जिसे ध्यान में रखते हुए भारत कोई भी फैसला लेता है।